महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे ने ली पहली कैबिनेट बैठक, कहा- आम जनता के लिए काम करेगी हमारी सरकार
(India) महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पहली कैबिनेट बैठक की। शिवाजी पार्क में गुरुवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद उद्धव ठाकरे ने कैबिनेट की पहली बैठकमें कहा कि 'किसानों की स्थिति को देखते हुए, वे उनके लिए छोटी-मोटी घोषणा नहीं करना चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम और हमारे सहयोगी पूरी चर्चा के बाद एक-दो दिन में किसानों के लिए ऐसी घोषणा करेंगे, जिससे किसान खुश हो जाएंगे।'

कैबिनेट की बैठक के बाद जब उद्धव ठाकरे से एक पत्रकार ने सवाल किया कि क्या शिवसेना सेक्युलर हो गई? ये सवाल सुनते ही उद्धव ठाकरे नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि सेक्युलर का मतलब क्या है? उद्धव ठाकरे ने कहा कि संविधान में जो कुछ लिखा है, वही सेक्युलर है। इस दौरान एनसीपी नेता छगन भुजबल ने भी उद्धव ठाकरे की ओर से जवाब दिया।

सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि मुख्य सचिव से किसानों को लेकर जानकारी मांगी गई है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसानों की खुशहाली के लिए काम करेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उद्धव ठाकरे ने कहा कि मुझे आप सभी को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि इस कैबिनेट ने जो पहला निर्णय लिया है वह रायगढ़ के विकास के लिए 20 करोड़ रुपए को मंजूरी देना है जो छत्रपति शिवाजी महाराज की राजधानी थी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।