प्रियंका रेड्डी के रेप-मर्डर केस : आरोपियों ने योजना के तहत वारदात को दिया अंजाम
(India) 28 नवंबर गुरुवार को तेलंगाना के हैदराबाद के पास 26 साल की वेटरनरी डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने योजना के तहत वारदात को अंजाम दिया था। बता दे की स्कूटी पंक्चर होने की वजह से यह डॉक्टर टोल प्लाजा पर थी। ट्रक ड्राइवर और क्लीनर पंक्चर बनवाने के बहाने उसे ले गए और दुष्कर्म किया। दरिंदों के जुल्म का शिकार हुई वेटनरी डॉक्टर युवती के परिजनों का कहना है कि उन्होंने पुलिस से वारदात की शिकायत की थी, मगर पुलिस ने ठीक से जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि यदि साइबराबाद पुलिस ने उनकी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करती तो उनकी बेटी को बचाया जा सकता था। जानकारी के मुताबिक हैदराबाद की पशु चिकित्सक युवती के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया और उसके बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। उसके शव को 25 किलोमीटर दूर ले जाकर पेट्रोल से जलाने का प्रयास किया गया। युवती का अधजला शव एक पुलिया के नीचे से बरामद हुआ है। मारी गई युवती के पिता ने कहा कि उन्होंने बुधवार रात 11 बजे पुलिस को फोन किया था, लेकिन उन्होंने अधिकार क्षेत्र की बात और अन्य सवाल करते हुए बहुत सारा समय बर्बाद कर दिया। उन्होंने बताया कि कुछ हवलदारों को तड़के तीन बजे घटनास्थल पर भेजा गया।
नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो यानी एनसीआरबी के आंकड़े बताते हैं कि 18 से 30 साल की महिलाओं के लिए तेलंगाना देश में सबसे असुरक्षित राज्य है। 2017 में यहां दर्ज दुष्कर्म के कुल मामलों में 91% पीड़ित इसी आयु वर्ग की हैं, जो देश में सबसे ज्यादा है। हालांकि, दुष्कर्म के सबसे ज्यादा मामले मध्यप्रदेश में सामने आए हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।