पहले चरण के चुनाव में चतरा, गुमला, बिशुनपुर, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डाल्टनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा और भवनाथपुर विधानसभा सीट शामिल हैं। इन पर 189 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 15 महिला प्रत्याशी हैं। सबसे ज्यादा 28 प्रत्याशी भवनाथपुर सीट पर हैं, जबकि चतरा में सबसे कम सिर्फ 9 प्रत्याशी ही चुनाव लड़ रहे हैं। नतीजे 23 दिसंबर को आएंगे।
राज्य की 81 विधानसभा सीटों के लिए पांच चरणों में चुनाव होंगे। जबकि मतगणना 23 दिसंबर को होगी। चुनाव आयोग के मुताबिक पहले चरण में 30 नवंबर को 13 सीटों पर, दूसरे चरण में 7 दिसंबर को 20 सीटों पर, तीसरे चरण में 12 दिसंबर को 17 सीटों पर, चौथे चरण के लिए 16 दिसंबर को 15 सीटों पर और पांचवे चरण के लिए 20 दिसंबर को 16 सीटों पर मतदान होगा।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।