हैदराबाद गैंग रेप केस : सामने आयी आरोपियों की तस्वीर, वकीलों का केस लड़ने से इनकार
(India) तेलंगाना के हैदराबाद के रंगा रेड्‌डी जिले में 26 वर्षीय वेटरनरी डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या से देशभर में भारी आक्रोश है। देश भर में लोगों ने इसके खिलाफ प्रदर्शन किया और आरोपियों को फांसी पर लटकाने की मांग की है। शनिवार को हैदराबाद के शादनगर थाने के बाहर लोगों ने प्रदर्शन किया। कुछ लोगों ने आरोपियों को बिना किसी सुनवाई के फांसी पर चढ़ाने या उनका एनकाउंटर करने की मांग की। इस बीच, स्थानीय बार एसोसिएशन ने आरोपियों की पैरवी से इनकार कर दिया। पुलिस ने कोर्ट में आरोपियों की पेशी के दौरान सुरक्षा बढ़ाई।
हैदराबाद में महिला वेटनरी डॉक्टर से गैंगरेप के बाद हत्या और फिर लाश को जला देने की घटना ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ताजा जानकारी के मुताबिक उन्हें शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें 1 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों का केस कोई भी वकील नहीं लड़ेगा। स्‍थानीय वकीलों ने फैसला किया है कि चारों आरोपियों को किसी भी वकील की ओर से कानूनी सहायता प्रदान नहीं की जाए।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।