वह पहली कक्षा में पढ़ती थी। उसका शव रविवार सुबह 9 बजे गांव के समीप झाडिय़ों में मिला। वह शनिवार को स्कूल गई थी, लेकिन शाम तक नहीं लौटी। शाम से रातभर परिजन उसे तलाशते रहे। सुबह उसका शव मिला तो गांव में सनसनी फैल गई। निर्मम हत्या व दरिंदगी के इस मामले में ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। तनाव की स्थिति हो गई। सूचना के बाद पुलिस बल तैनात किया गया।
पुलिस के मुताबिक बलात्कार व हत्या की शिकार मासूम क्षेत्र के एक गांव में अपने मामा के यहां रहती थी। वह यहीं स्कूल की पहली कक्षा में पढ़ती थी। अन्य दिनों की ही भांति शनिवार को भी स्कूल गई थी। दोपहर तक स्कूल से घर आना था, लेकिन शाम तक भी घर नहीं आई। ऐसे में मामा समेत परिवार के लोग उसे तलाशने में लग गए। रातभर गांव में तलाशा। रिश्तेदारों को भी फोन किया, लेकिन किसी का पता नहीं चला। रविवार सुबह गांव के समीप झाडिय़ों में पड़े शव को देखकर राहगीरों ने इसकी सूचना दी। इसके बाद पूरा गांव उलट गया। लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ देर बाद ही अलीगढ़ थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए शव को टोंक के लिए रवाना कर दिया। पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू भी मौके पर पहुंचे और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया। मासूम का पोस्टमार्टम टोंक के सआदत अस्पताल स्थित मोर्चरी में कराया गया।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।