संसद में उठा हैदराबाद रेप मर्डर केस, जया बच्चन बोली 'बलात्कारियों को जनता के बीच लाकर लिंचिग कर देनी चाहिए'
(India) तेलंगाना के हैदराबाद में महिला वेटरनरी डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के बाद पुरे देश के लोगों का गुस्सा फुट रहा है। हर जगह इसका विरोध जारी है, लोगों ने आरोपियों को फांसी की सजा सुनाये जाने की मांग कर रहे है। इसी मामले पर सोमवार को राज्यसभा में चर्चा जारी है। समाजवादी पार्टी सांसद जया बच्चन ने कहा- मुझे लगता है यही समय है जब लोग सरकार से एक स्पष्ट जवाब चाहते हैं। सरकार को बताना चाहिए कि निर्भया और कठुआ दुष्कर्म मामले में अब तक क्या हुआ? मामले में सुरक्षा से जुड़े लोगों को जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि दुष्कर्म के दोषियों की जनता के बीच लिंचिंग होनी चाहिए।

वहीं, लोकसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- इस घटना से पूरा देश शर्मसार हुआ है। इससे सभी को चोट पहुंची है। अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा- ऐसी घटनाओं पर नियंत्रण पाने और खत्म करने के लिए हमें ऐसा कानून बनाना होगा जिस पर पूरा सदन सहमत हो। सरकार सख्त कानून बनाने के लिए तैयार है। इस अमानवीय हरकत से बड़ा कुछ नहीं हो सकता है।

इससे पहले सोमवार को संसद के शीतकालीन सत्र के 11वें दिन संसद के दोनों सदनों में हैदराबाद रेप केस का मुद्दा जोरदार तरीके से उठ। सभी दलों के सांसदों ने इस मुद्दे पर गंभीर चिंता जताई। साथ ही सरकार से सख्‍त कानून बनाकर आरोपियों के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई की मांग की। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और राज्यसभा में सभापति वेंकैया नायडू ने भी देश में घट रहीं ऐसी घटनाओं पर चिंता जताई है। हैदराबाद में गैंगरेप के बाद डॉक्टर की हत्या की रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।