मोदी ने ट्वीट कर कहा “नौसेना दिवस के मौके पर हमारे बहादुर जवानों को सलाम। उनकी बहुमूल्य सेवा और बलिदान ने हमारे राष्ट्र को मजबूत और सुरक्षित बनाया है।”सिंह ने ट्विटर पर लिखे अपने शुभकामना संदेश में कहा, “नौसेना दिवस के मौके पर भारतीय नौसेना के जवानों और उनके परिजनों को हार्दिक बधाई देता हूं। राष्ट्र को भारतीय नौसेना पर अटूट विश्वास और गर्व है। यह भारत की समुद्री शक्ति की प्रतीक है। हम उनके अदम्य साहस और वीरता को सलाम करते हैं।”
उल्लेखनीय है कि चार दिसंबर 1971 में 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' के दौरान पीएनएस खैबर सहित चार पाकिस्तानी जहाजों को नष्ट करने की उपलब्धि के उपलक्ष्य में हर चार दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।