विराट कोहली ने केएल राहुल-शिवम दुबे के साथ शेयर की फ्लाइट से सेल्फी
(DELHI, DELHI) भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का आगाज 6 दिसंबर से होने जा रहा है। दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की टी-20 और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है। सीरीज का आगाज हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टी-20 मैच के साथ होगा। वेस्टइंडीज की टीम पहले टी-20 मैच के लिए हैदराबाद पहुंच चुकी है। अब भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी केएल राहुल और शिवम दुबे के साथ फ्लाइट में सेल्फी क्लिक कर शेयर की है।

विराट कोहली ने अपने ऑफिशियल टि्वटर अकाउंट पर इस तस्वीर को शेयर किया है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए विराट ने लिखा है- हैदराबाद बाउंड। विराट कोहली केएल राहुल और शिवम दुबे के साथ हैदराबाद के लिए रवाना हो चुके हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।