कर्नाटक की 15 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए सुबह 7 बजे मतदान शुरू हो गया। इसे राज्य का मिनी विधानसभा चुनाव माना जा रहा है, क्योंकि भाजपा को सरकार बचाने के लिए हर हाल में 6 सीटें जीतनी होंगी। ऐसा नहीं होने पर येदियुरप्पा सरकार गिरने का संकट पैदा हो जाएगा। परिणाम 9 दिसंबर को आएंगे। उपचुनाव में भाजपा, कांग्रेस और जेडीएस अलग-अलग चुनाव लड़ रही हैं। इन 15 सीटों पर कुल 165 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 126 निर्दलीय और केवल 9 महिला प्रत्याशी हैं।
गुरुवार को कर्नाटक में उपचुनाव अठानी, कगवाड़, गोकक, येलापुर, हिरेकेरूर, रानीबेन्नूर, विजयनगर, चिकबेलापुर, के.आर. पुरा, यशवंतपुरा, महालक्ष्मी लेआउट, शिवाजीनगर, होसाकोटे, के.आर. पेटे, हुनसूर सीटों पर होंगे. मुसकी और आरआर नगर सीटों पर कर्नाटक उच्च न्यायालय में मई ,2018 विधानसभा चुनाव के नतीजे को लेकर दायर मुकदमे की वजह से रोक लगा दी थी।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।