INX मीडिया केस में जेल से जमानत पर रिहा हुए पी. चिदंबरम
(India) आईएनएक्स मीडिया घोटाले में आरोपी पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम को सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को सशर्त जमानत दे दी। देर शाम वे तिहाड़ जेल से रिहा हो गए। सुप्रीम कोर्ट ने 2 लाख के निजी मुचलके पर उन्हें सशर्त जमानत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले को रद्द करते हुए उन्हें जमानत दी है। मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में चिदंबरम को सीबीआई से पहले ही जमानत मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि बाहर आकर खुश हूं और आजादी की हवा में सांस ले रहा हूं। चिदंबरम ने कहा कि मैं गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस रखूंगा। इससे पहले अदालत ने कहा कि चिदंबरम किसी भी तरह से गवाहों और सबूतों को प्रभावित नहीं करेंगे। वे इस मामले में मीडिया में कोई बयान और इंटरव्यू भी नहीं दे सकते।

कांग्रेस नेता और राज्यसभा सदस्य पी. चिदंबरम गुरुवार की सुबह संसद पहुंचे। उन्हें आईएनएक्स मीडिया केस में सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को जमानत दी थी। वे करीब 106 दिन बाद जेल से रिहा हुए है। पी. चिदंबरम ने संसद परिसर में प्याज की कीमतों को लेकर कांग्रेस के अन्य नेताओं के साथ प्रदर्शन किया।

आईएनएक्स मीडिया ग्रुप को 2007 में 305 करोड़ रुपए के विदेशी फंड में वित्तीय अनिमितता हुई पाई गई थी। उस समय पी चिदंबरम यूपीए सरकार में वित्त मंत्री थे। चिदंबरम पर आरोप है कि नियमों की अनदेखी करते हुए उन्होंने इस ग्रुप को मंजूरी दे दी थी। सीबीआई ने मई 2017 को चिदंबरम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।