उन्नाव जिले के बिहार थाना क्षेत्र के गौरा मोड़ के पास गुरुवार की भोर में गैंगरेप पीड़िता को आरोपितों ने पांच लोगों संग मिलकर जिंदा जलाने का प्रयास किया। वारदात को उस समय अंजाम दिया गया जब पीड़िता मुकदमे की तारीख पर रायबरेली के लिए ट्रेन पकड़ने जा रही थी।
दुष्कर्म पीड़िता को आरोपियों की ओर से जलाए जाने के मुद्दे पर राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान कांग्रेस ने चर्चा कराने की मांग की, जिसके बाद उच्च सदन स्थगित कर दिया गया। कांग्रेस सांसदों ने इस मुद्दे पर चर्चा चाही, लेकिन मामले को सूचीबद्ध नहीं किया गया। सभापति एम. वेंकैया नायडू ने मामले पर चर्चा की अनुमति देने से इंकार कर दिया।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।