(India)
हैदराबाद गैंगरेप और मर्डर केस के सभी आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। इस मुठेभड़ की जहां लोग तारीफ कर रहे हैं, वहीं इस पर सवाल भी उठ रहे हैं। पूरे मामले पर तेलंगाना पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सारी जानकारी साझा की है। साइबराबाद पुलिस के कमिश्नर वी. सज्जनार ने बताया कि रिमांड के चौथे हम उन्हें बाहर लेकर आए क्योंकि उन्होंने हमें सबूत दिए। सज्जनार ने कहा कि आज हम उन्हें आगे के सबूत इकट्ठा करने के लिए लेकर आए थे, लेकिन उन्होंने पुलिस पार्टी पर हमला बोल दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी हमारे दो हथियार छीने गए थे, जिसके बाद पुलिस को आरोपियों पर फायरिंग करनी पड़ी। चारों आरोपियों की मौत गोली लगने के कारण से ही हुई है, इस दौरान एक SI और कॉन्स्टेबल भी घायल हुए हैं।
इसी दौरान क्रॉस फायरिंग में ढेर हो गए। 1996 बैच के आईपीएस सज्जनार की छवि एनकाउंटर स्पेशलिस्ट की रही है। 11 साल पहले भी उन्हीं की अगुआई में एसिड अटैक के 3 आरोपी इसी तरह मारे गए थे। तब कॉलेज छात्र कई दिन तक उनसे मिलने के लिए घर पहुंचे थे।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।