उन्नाव गैंगरेप पीड़िता ने तोड़ा दम, आखिरी शब्द में कहा - 'मैं जीना चाहती हूं और दोषियों को फांसी पर लटकते देखना चाहती हूं'
(India) गुरुवार 5 दिसंबर को उन्नाव दुष्कर्म पीड़ित पर हुए हमले के बाद शुक्रवार देर रात पीड़िता ने दम तोड़ दिया। दो दिन तक जिंदगी की जंग लड़ते हुए पीड़िता ने मौत से पहले कहा - 'मैं जीना चाहती हूं और दोषियों को फांसी पर लटकते देखना चाहती हूं' . बता दे की पीड़िता को उन्नाव में गुरुवार को सुबह पांच लोगों ने जिंदा जला दिया था। लेकिन पीड़िता ने करीब 1 किमी दूर दौड़कर एक घर के पास पहुंची और खुद ही पुलिस से मदद की गुहार लगाई। पीड़िता 95 फीसदी जल चुकी थी। बेहतर इलाज के लिए लखनऊ से उसे दिल्ली लाया गया। सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन शुक्रवार की देर रात वह जिंदगी की जंग हार गई।

पीड़िता की मौत के बाद परिवार सदमे में है। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में निढाल हालत में रोती हुई पीड़िता की मां कहा कि हमारे साथ तो उन लोगों ने कोई कसर नहीं छोड़ी। हमारा तो सबकुछ उजड़ गया। अब जैसे हमारी बिटिया की जान गई है, हमें भी जान के बदले जान चाहिए।

वहीं, पीड़ित के भाई ने कहा कि मैं कुछ भी कह पाने की स्थिति में नहीं हूं। हमारे साथ अब हमारी बहन नहीं है। पांचों आरोपियों को सिर्फ मौत की सजा मिलनी चाहिए, इससे कम कुछ नहीं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।