उन्नाव गैंगरेप पीड़िता के परिजनों से मिलीं प्रियंका गांधी, बोली - आरोपियों को भाजपा बचा रही, CM योगी जिम्मेदारी लेते हुए दें इस्तीफा
(India) उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मौत के बाद पूरा देश आक्रोश में है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिलने उन्नाव पहुंची।प्रियंका गांधी ने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर उनका ढांढस बंधाया। मुलाकात के बाद प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर जमकर तंज कसा। प्रियंका ने कहा कि सीएम योगी को इसकी पूरी जिम्मेदारी लेनी चाहिए थी और तत्काल सीएम पद से इस्तीफा देना चाहिए था। अगर कोई दूसरा सीएम होता तो जिम्मेदारी लेता। लेकिन इन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया।

उन्नाव दुष्कर्म पीड़ित की मौत के बाद परिवार सदमे में है। पिता ने शनिवार को कहा कि मौत का बदला सिर्फ मौत होता है। गुनहगारों को बगैर देर किए फांसी मिले या उन्हें दौड़ाकर गोली मार दी जाए। वहीं, मामले पर राजनीति भी गरमा गई। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव विधानसभा के बाहर धरना दिया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उन्नाव में पीड़ित के परिजन से मिलीं। उन्होंने कहा कि परिवार को एक साल से प्रताड़ित किया जा रहा है। मैंने आरोपियों के भाजपा से संबंध के बारे में सुना है। यही वजह है कि उन्हें बचाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में अपराधियों के मन में डर नहीं रह गया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।