दिल्ली के अनाज मंडी इलाके में आग, दम घुटने से 43 की मौत
(India) दिल्ली के अनाज मंडी इलाके में लगी भीषण आग में 43 लोगों की मौत हो गई है। इनमें से अधिकतर मजदूर थे जो इस इमारत में चल रही छोटी-छोटी फैक्ट्रियों में काम करते थे। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों के मुताबिक, अधिकतर मजदूर बिहार और उत्तर प्रदेश के थे। कोई स्कूली बैग बनाता था तो कोई पैकेजिंग का काम करता था। शनिवार को भी मजदूरों ने दिनभर काम के बाद बिस्तर पकड़ा, लेकिन इनमें से अधिकतर फिर सुबह नहीं देख पाए।

इमारत में काम करने वाले अधिकतर मजदूर रात को यहीं सोते भी थे। एक-एक कमरे में 10-15 लोग रहते थे। ये दिनभर यहां काम करते थे और शाम को जिसे जहां जगह मिली रात काट लेता था। रोजी-रोटी की तलाश में अपना घरबार छोड़कर दिल्ली आए ये लोग संकरी गली में मौजूद इस मकान में बेहद खराब स्थिति में रह रहे थे

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।