ऑल असम स्टूडेंट यूनियन ने मंगलवार को गुवाहाटी में 11 घंटे का बंद बुलाया। इसकी वजह सोमवार रात लोकसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक का पास होना है। छात्र संगठन के विरोध के समर्थन में बाजार बंद रहे, जबकि डिब्रूगढ़ और जोरहाट में प्रदर्शन के दौरान आगजनी भी हुई। आसु के आह्वान पर सुबह 5 बजे से शाम 4 बजे तक बाजार बंद रखे जाने की बात कही गई।
इसके अलावा इस विधेयक के पास होने के खिलाफ नॉर्थ ईस्ट स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन और ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन ने 12 घंटे का बंद भी बुलाया है। जिसके बाद गुवाहाटी में मंगलवार को दुकाने नहीं खोली गईं। बता दें कि नागरिकता संशोधन विधेयक सोमवार देर रात 12 बजे लोकसभा में पारित हो गया। मैराथन 12 घंटे चली बहस के बाद हुए मतदान में विधेयक के पक्ष में 311 जबकि विरोध में 80 वोट पड़े। अब यह विधेयक राज्यसभा में पेश किया जाएगा।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।