नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ सुलग रहा पूर्वोत्तर,असम के 10 जिलों में इंटरनेट बंद
(India) नागरिकता संशोधन बिल संसद में पास होने के बाद भी इसका विरोध जारी है। पूर्वोत्तर के कई राज्यों में बिल के खिलाफ भारी विरोध- प्रदर्शन जारी है। नागरिकता संशोधन बिल लागु होने से पूर्वोत्तर में लगातार हिंसा जारी है। असम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर समेत पश्चिम बंगाल में इस बिल को लेकर हिंसक प्रदर्शन हो रहा है। डिब्रूगढ़ में विधानसभा की ओर मार्च निकालने पर पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया। जिसके बाद उग्र प्रदर्शनकारियों ने डिब्रूगढ़ में मुख्यमंत्री आवास पर पथराव किया है।
नागरिकता विधेयक के खिलाफ व्यापक विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने बुधवार (11 दिसंबर) को कई ट्रेन रद्द कर दी और कई ट्रेन का समय बदल दिया। रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुभानन चंदा ने कहा कि कम से कम 14 ट्रेनों रद्द किया गया है।
दिसपुर में प्रदर्शन के दौरान बस फूंक दी गई। असम के 10 जिलों में 24 घंटे तक मोबाइल और इंटरनेट बैन है। त्रिपुरा में भी इंटरनेट बैन है। गुवाहाटी में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया गया है। रक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया की यहां रात से सेना को तैनात किया जाएगा। नॉर्थ ईस्ट स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन (नेसो) की अगुआई में तीन दिन से जारी विरोध को 30 छात्र और वाम संगठन समर्थन दे रहे हैं।


Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।