दोपहर 1 बजे तक 45.14% वोटिंग हो चुकी है। इस चरण में झाविमो प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, आजसू प्रमुख और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो, राज्य सरकार के नगर विकास मंत्री सीपी सिंह और शिक्षा मंत्री नीरा यादव समेत 309 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें महिला उम्मीदवारों की संख्या 32 है।
झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए आज सुबह 7 बजे राज्य की 17 सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है। इन सीटों पर 56.18 लाख मतदाता 309 उम्मीदवारों की तकदीर का फैसला करेंगे। रांची, हटिया, कांके, रामगढ़ और बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्रों में मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा। बाकी सीटों के लिए शाम तीन बजे तक ही वोट डाले जा सकेंगे।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।