निर्भया केस के दोषियों की जल्द होगी फांसी, पुनर्विचार याचिका पर 17 दिसंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट
(India) साल 2012 के दिसंबर में हुए निर्भया गैंगरेप केस अपराधियों को फांसी लगना लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट केस के एक आरोपी की पुनर्विचार याचिका पर 17 दिसंबर दोपहर 2 बजे सुनवाई करेगा। दरअसल, गैंगरेप के एक दोषी अक्षय कुमार ने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की थी, जिस पर तीन जजों की पीठ सुनवाई करेगी।आपको बता दें कि 7 साल पहले 16 दिसंबर की रात चलती बस में निर्भया के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। शीर्ष अदालत ने चार आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई है।

दिल्ली सरकार और गृह मंत्रालय ने इसे खारिज करने की सिफारिश की थी। इसके बाद विनय ने राष्ट्रपति को पत्र भेजा कि याचिका उसने दायर नहीं की। तीन अन्य दाेषियाें मुकेश, पवन और अक्षय ने दया नहीं मांगी। अक्षय ने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार अर्जी लगा दी, जिस पर 17 दिसंबर को सुनवाई है। विधि विशेषज्ञों के मुताबिक मुकेश, विनय और पवन को अलग से फांसी देने में कोई बाधा नहीं। वहीं, तिहाड़ के डीजी संदीप गोयल कहते हैं कि चारों को साथ फांसी दी जाएगी। तिहाड़ में पहली बार चार लोगों को एक साथ फांसी देने की तैयारी चल रही है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।