राहुल गांधी ने संसद में राजधानी को बताया 'रेप कैपिटल', कहा - नहीं मांगूंगा माफी
(India)
लोकसभा में शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'रेप इन इंडिया' वाले बयान पर जमकर हंगामा हुआ। बीजेपी की सभी महिला सांसद राहुल गांधी से माफी की मांग कर रही हैं, लेकिन अब कांग्रेस ने भी इसपर पलटवार का रुख अपना लिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मांफी मांगने से तो साफ इनकार कर ही दिया साथ ही रेप कैपिटल वाले पीएम मोदी के एक बयान का वीडियो भी शेयर किया है। मेक इन इंडिया' के स्थान 'रेप इन इंडिया' वाले बयान पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने माफी मांगने से साफ इनकार कर दिया है। राहुल गांधी ने कहा 'मैं इनसे कभी माफी नहीं मांगूंगा। उन्होंने कहा कि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली को रेप कैपिटल की संज्ञा दी थी। अब भाजपा नेता इससे ध्यान भटकाने के लिए शोर शराबा कर रहे हैं। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि मेक इन इंडिया की बात प्रधानमंत्री मोदी ने की थी, उन्होंने तो केवल रेप इन इंडिया कहा है।
‘रेप इन इंडिया’ वाले बयान को लेकर राहुल गांधी शुक्रवार को तल्ख नजर आए। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने इस बयान पर राहुल से माफी की मांग की थी। राहुल ने माफी मांगने से इनकार कर दिया। साथ ही यह भी कहा कि मोदी ने तो दिल्ली को रेप कैपिटल बताया था। मेरे पास इसकी क्लिप है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।