असम में नागरिकता संशोधन बिल के विरोध के बीच कर्फ्यू में 4 बजे तक की ढील
(India) नागरिकता संशोधन बिल संसद में पास होने के बाद पूर्वोत्तर में जारी विरोध के बीच आज सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी है। बिल के पास होने पर दोनों सदनों से पास होकर राष्ट्रपति की मंजूरी के साथ कानून के रूप में लागू हो चुका है, लेकिन अभी तक इस कानून का विरोध लगातार जारी है। असम से शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन देश की राजधानी दिल्ली तक आ गया है। बता दें कि सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए राजधानी गुवाहाटी और अन्य स्थानों पर सेना और असम राइफल्स की आठ टुकड़ियां तैनात की गई हैं। शुक्रवार को जामिया यूनिवर्सिटी में इस एक्ट के विरोध में मार्च निकाला गया। इन सबके बीच सबसे बड़ी चिंता पूर्वोत्तर के राज्यों की बनी हुई है, जहां विरोध प्रदर्शन हिंसक रूप ले चुका है। हालांकि शनिवार की सुबह असम के कुछ इलाकों से अच्छी खबर लेकर आई।
इस विधेयक के खिलाफ प्रदर्शनकारियों के हिंसा पर उतर जाने के बाद बुधवार को सेना बुलाई गई थी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को इस विधेयक को मंजूरी दी जिसके बाद यह कानून बन गया। जनसंपर्क अधिकारी ने कहा,'अबतक कुल आठ टुकड़ियां लगाई गई हैं जिनमें एक बोगांइगांव, एक मोरीगांव, गुवाहाटी में चार और सोनितपुर में दो टुकड़ियां तैनात की गई हैं।' हर टुकड़ी में करीब 70 जवान होते हैं।
पूर्वोत्तर में जारी विरोध के चलते अमेरिका, ब्रिटेन और इजराइल ने अपने नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। अमेरिकी एडवाइजरी में कहा गया है कि उसने अस्थाई तौर पर असम की आधिकारिक यात्रा भी स्थगित कर दी है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।