वही पूर्वोत्तर के राज्यों में नागरिकता कानून के विरोध में 6 दिन से उग्र प्रदर्शन जारी है। असम में शनिवार को कर्फ्यू में 7 घंटे की ढील दी गई। हालांकि, इंटरनेट सेवा बंद रहेगी। वहीं, ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) ने 3 दिन के लिए सत्याग्रह का ऐलान किया। नगा स्टूडेंड्स फेडरेशन (एनएसएफ) ने शनिवार को 6 घंटे के लिए बंद बुलाया है। वहीं, पश्चिम बंगाल में भी प्रदर्शन हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रदर्शनकारियों से कहा है कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करें और कानून हाथ में न लें।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।