नागरिकता कानून का विरोध जारी लखनऊ में हिंसा भड़की, पुलिस चौकी भी फूंकी
(India) देश भर में नागरिकता संशोधन विधेयक (सीएबी) के खिलाफ प्रदर्शन थमता नहीं दिख रहा है। लोकसभा और फिर राज्यसभा से पास हुआ नागरिकता संशोधन विधेयक का पूर्वोत्तर में विरोध किया जा रहा है। गुरुवार को उत्तर प्रदेश में कई जगह तमाम राजनीति और गैर राजनीतिक संगठन विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कई जगह प्रदर्शन के दौरान पथराव और आगजनी हो रही हैं। लखनऊ में खदरा इलाके में पुलिस और लोगों के बीच में जमकर झड़प के बाद पथराव शुरू हो गया व डालीगंज पुलिस चौकी में आग लगा दी गई है। चौकी व गाड़ियां फूंक दी गई है।

उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में धारा-144 लागू होने के बावजूद नागरिकता कानून के विरोध में गुरुवार को कई जिलों में प्रदर्शन हिंसक हो उठा। लखनऊ में उपद्रवियों ने मदेयगंज और सतखंडा चौकी में आगजनी कर दी। प्रदर्शनकारियों ने यहां गाड़ियां फूंक दीं। परिवर्तन चौक के पास एक बस में भी आग लगा दी। संभल जिले में प्रदर्शनकारियों ने रोडवेज की बस जला दी और वाहनों पर पथराव किया। लखनऊ और संभल में पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज करके उपद्रवियों को खदेड़ा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ और संभल में हुई हिंसा की गृह विभाग से जानकारी ली। उन्होंने आपातकालीन बैठक बुलाई है। नागरिकता कानून के विरोध में समाजवादी पार्टी और कई अन्य संगठनों ने प्रदर्शन किया। पूरे प्रदेश में धारा-144 लागू की गई है। संवेदनशील इलाकों में आरएएफ, पीएसी, क्विक रिस्पांस टीम तैनात की गई।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।