(India)
राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत देश भर में नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरोध में प्रदर्शन जारी है। विरोध प्रदर्शन के बीच शुक्रवार को हुई हिंसा में दिल्ली गेट के पास पुलिस उपायुक्त के कार्यालय के सामने प्रदर्शनकारियों ने एक कार को आग के हवाले कर दिया। इससे पहले उन्होंने मार्च की अनुमति नहीं मिलने पर पुलिसकर्मियों पर पत्थर फेंके। प्रदर्शनकारियों ने जैसे ही जामा मस्जिद से जंतरमंतर जाने के लिए प्रस्थान किया, पुलिस ने दिल्ली गेट से कुछ दूरी पर उन्हें बैरिकेड लगाकर रोक लिया, जिसके बाद उन्होंने पत्थरबाजी की। नागरिकता संशोधन कानून का शनिवार को भी विरोध जारी है। बिहार में राजद ने आज प्रदेश में बंद बुलाया है। गांधी सेतु जाम कर दिया गया है, पटना-हाजीपुर में आगजनी की गई। वहीं, उत्तर प्रदेश में हिंसा के चलते मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हो गई। सिक्किम में विपक्षी पार्टियों ने शुक्रवार को सिक्किम अगेंस्ट सिटिजनशिप अमेंडमेंड एक्ट (एसएसीएए) का गठन किया है। शुक्रवार को दिल्ली और उत्तर प्रदेश धधक उठे। आगजनी और फायरिंग में बिजनौर में दो जबकि संभल, फिरोजाबाद और मेरठ में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। दिल्ली में जामा मस्जिद के पास लोगों ने तिरंगा लेकर विरोध मार्च निकाला। भीम आर्मी ने जंतर-मंतर तक मार्च निकाला। दरियागंज इलाके में कार में आग लगा दी। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों लाठीचार्ज किया और पानी की बौछार छोड़ी।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।