Jharkhand Election Result 2019 LIVE: बीजेपी और पिछड़ी, जेएमएम प्‍लस ने छुआ बहुमत का आंकड़ा
(India) झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर मतगणना का काम जारी है। शुरुआती रुझानों पिछड़ने के बाद बीजेपी ने बढ़त बना ली है। इसके बावजूद त्रिशंकु विधानसभा के आसार ज्‍यादा हैं। बता दें कि राज्य में सरकार बनाने के लिए किसी पार्टी या गठबंधन के लिए 41 सीटें जीतना जरूरी है। रुझानों में जेएमएम प्‍लस लीड लेने के बाद फिलहाल पिछड़ गई है। विधानसभा चुनाव की कुल 81 सीटों पर 1216 उम्मीदवार मैदान में हैं। शुआती रुझानों में सत्‍ताधारी बीजेपी और जेएमएम गठबंधन में टक्‍कर के रूझान मिल रहे हैं। अब सभी सीटों पर रूझान मिल गए हैं। 81 में से 30 सीटों पर बीजेपी और जेएमएम प्‍लस 41 सीटों पर आगे है।

किसी भी दल को बहुमत के लिए 41 सीटों का आंकड़ा हासिल करना होगा। आखिरी चरण की वोटिंग पूरी होने के बाद पांच एग्जिट पोल सामने आए। इनमें कांग्रेस-झामुमो-राजद गठबंधन के सत्ता हासिल करने का अनुमान दिया गया।
अभी तक की मतगणना के अनुसार भाजपा 30, कांग्रेस+ 40 सीटों पर आगे
और हजारीबाग से भाजपा के मनीष जायसवाल आगे


जमशेदपुर पूर्व में भाजपा के मौजूदा मुख्यमंत्री रघुवर दास चुनाव मैदान में हैं। वे 1995 से यह सीट जीतते आ रहे हैं। उनके खिलाफ रघुवर कैबिनेट में मंत्री रहे सरयू राय चुनाव मैदान में हैं। वे पहले भाजपा में ही थे, लेकिन टिकट नहीं मिलने के बाद वे बागी हो गए।
दुमका में भाजपा के लुइस मरांडी, झामुमो के हेमंत सोरेन और झाविमो की अंजुला मुर्मू के बीच मुकाबला है। हेमंत सोरेन महागठबंधन के प्रत्याशी हैं। मरांडी ने 2014 में मुख्यमंत्री रहते हुए सोरेन को यहां 6 हजार वोटों से हराया था। प्रधानमंत्री मोदी ने इस विधानसभा में जनसभा की है।
बरहेट में हेमंत सोरेन यहां भी चुनाव मैदान में हैं। भाजपा ने यहां सिमोन मालतो को उतारा है। यह सीट झामुमो का गढ़ मानी जाती है। 30 सालों से यहां झामुमो का कब्जा है। 2014 में हेमंत सोरेन यहां से जीते थे। इस बार उनका मुकाबला भाजपा की पहाड़िया जनजाति के उम्मीदवार सिमोन मालतो से है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।