मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत उनकी कैबिनेट के 10 में से 5 मंत्री पीछे चल रहे हैं। उधर, दुमका में पिछली बार हेमंत सोरेन को हराने वाली मंत्री लुईस मरांडी भी पीछे हैं। खास बात ये है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश में 9 रैलियों के जरिए 27 सीटों को कवर किया था। इनमें से 17 सीटों पर भाजपा उम्मीदवार पीछे हैं। प्रदेश में 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक 5 चरणों में वोट डाले गए थे। कुल 65.23% वोटिंग हुई थी। 2014 के विधानसभा चुनाव में यहां 66.6% वोट डाले गए थे। आखिरी चरण की वोटिंग पूरी होने के बाद पांच एक्जिट पोल सामने आए। इनमें कांग्रेस-झामुमो-राजद गठबंधन के सत्ता हासिल करने का अनुमान दिया गया।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।