साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज, देश के अलग-अलग शहरों में दिखा सूर्य ग्रहण का नजारा
(India) साल का आखिरी सूर्य ग्रहण गुरुवार सुबह 8:04 बजे शुरू हुआ। यह ग्रहण मुंबई, बेंगलुरु, दिल्ली, चेन्नई, मैसूर, कन्याकुमारी समेत देश के कई शहरों में दिखाई दे रहा है। भारत में सबसे पहले सूर्य ग्रहण तमिलनाडु के चेन्‍नई में देखा गया है। देश भर में सूर्य ग्रहण के मद्देनजर लोग धार्मिक दृष्टि से कई तरह की सावधानियां भी बरत रहे हैं। बता दें कि गुरुवार को साल 2019 का आखिरी सूर्य ग्रहण लग रहा है। पंचांग की गणना बताती है कि यह सूर्य ग्रहण करीब 58 साल बाद लगा है। यह अद्भुत सूर्य ग्रहण 5 घंटे 36 मिनट का होगा। इस दिन लगने जा रहा सूर्य ग्रहण न सिर्फ काफी लंबा है बल्कि इस साल भारत में दिखने वाला पहला सूर्य ग्रहण भी है।

अधिकतम स्थानों पर खंडग्रास और दक्षिण भारत की कुछ जगहों पर कंकणाकृति सूर्य ग्रहण नजर आया। केरल के कारगोड़ा और यूएई के दुबई में चंद्रमा ने सूर्य को पूरी तरह से ढक लिया और रिंग ऑफ फायर की स्थिति नजर आई। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, भारत के अलावा ये ग्रहण एशिया के कुछ देश, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया में भी दिखाई दिया। भारत में ग्रहण काल 2.52 घंटे का रहेगा। 9:30 बजे मध्य काल और 10:56 बजे ग्रहण खत्म होगा।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।