कजाकिस्तान में हुआ बड़ा हादसा, यात्रियों को ले जा रहा विमान हुआ क्रैश
(India) कजाकिस्तान में एक बड़ा विमान हुआ है। कजाकिस्तान में 100 यात्रियों को ले जा रहा विमान क्रैश हो गया है। बताया जा रहा है कि कजाकिस्तान के अलमाती एयरपोर्ट पर टेक ऑफ के दौरान यह हादसा हुआ। यह विमान अलमाती शहर से राजधानी नूर सुल्तान की ओर जा रहा था, ठीक उसी वक्त यह हादसा हुआ।

अब तक 14 लोगों की मारे जाने की खबर है। एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, विमान में 100 लोग सवार थे। इनमें 95 यात्री और पांच क्रू मेंबर थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘बेक एयर’ एयरलाइन का प्लेन अल्माती शहर से राजधानी नूर सुल्तान की तरफ जा रहा था। टेकऑफ के बाद स्थानीय समयानुसार सुबह 7:22 बजे विमान का संतुलन खो गया और वह दो मंजिला इमारत से टकरा गया।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।