Weather News : ठंड ने 118 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, दिल्ली में साल का सबसे सर्द दिन
(India) दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत कड़ाके की सर्दी की लपेट में है। ठंड के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। जानकारी के अनुसार- दिल्ली में ठंड ने 118 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शनिवार सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर दिल्ली में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं शुक्रवार को यहां 4.2 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था।
मैदानी इलाकों में सबसे कम तापमान राजस्थान के चुरू में माइनस 0.6° दर्ज किया गया। हरियाणा के हिसार में 0.3° और यूपी के कई जिलों में तापमान 6° सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, दक्षिणी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में सतह पर मौजूद पानी जमने की संभावना भी जताई है।
इससे पहले, शुक्रवार को राजधानी की सुबह शिमला से भी ठंडी रही। कई इलाकों में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस से भी नीचे पहुंच गया। आयानगर में तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा। लोग इस ठंड का सामना करने के लिए आग जला रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान 14.4 डिग्री रहा है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।