(India)
कांग्रेस पार्टी 28 दिसंबर को अपने 135वें स्थापना दिवस पर देशभर में 'संविधान बचाओ-भारत बचाओ' नाम से फ्लैग मार्च निकाल रही है। मार्च का मुख्य उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी को नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) पर घेरना है। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि नागरिका संशोधन कानून देश के लिए नोटबंदी से भी ज्यादा घातक साबित होगा।उन्होंने कहा कि CAA से देश के गरीबों को ऐसी मार झेलने पड़ेगी कि वो नोटबंदी को भूल जाएंगे। कांग्रेस पार्टी 28 दिसंबर को अपने स्थापना दिवस पर देशभर में 'संविधान बचाओ-भारत बचाओ' नामक फ्लैग मार्च निकालेगी। कांग्रेस ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने मीडियाकर्मियों से कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस शनिवार सुबह एआईसीसी मुख्यालय में अपना झंडा फहराकर स्थापना दिवस मनाएगी।
वेणुगोपाल ने कहा, "संबंधित राज्यों की राजधानियों में ध्वज फहराए जाने के अलावा प्रदेश कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्ष इसके बाद 'संविधान बचाओ-भारत बचाओ' का संदेश लेकर फ्लैग मार्च निकालेंगे। वे इस उद्देश्य के लिए आयोजित सार्वजनिक सभाओं में अपनी-अपनी भाषाओं में संविधान का प्रस्तावना भी पढ़ेंगे।"
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।