भारत सीडीएस नियुक्त करने वाला 5वां देश,जनरल रावत ने कहा-दोनों देशों की सेनाओं के बीच और सहयोग बढ़ेगा
(India) अमेरिका, ब्रिटेन, चीन और फ्रांस के बाद भारत चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) नियुक्त करने वाला पांचवा देश बन गया है। सोमवार को जनरल बिपिन रावत को पहला सीडीएस नियुक्त किया गया।वे मंगलवार को सेना प्रमुख के पद से रिटायर हुए। अब बुधवार को जनरल रावत सीडीएस का कार्यभार संभालेंगे। इस बीच, अमेरिका ने उन्हें भारत का पहला सीडीएस बनने पर बधाई दी और कहा कि इससे दोनों देशों की सेनाओं के बीच सहयोग बढ़ेगा।

अमेरिकी प्रधान उप सहायक सचिव (पीडीएएस) ऐलिस वेल्स ने अमेरिकी राजदूत केन जस्टर को रीट्वीट करते हुए कहा- जनरल रावत को पहले सीडीएस बनने पर बधाई। सीडीएस दोनों देशों के सेनाओं के बीच ज्यादा से ज्यादा समन्वय बढ़ाने में मदद करेगा।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।