कोटा अस्पताल में अब तक 104 बच्चों की मौत, स्वास्थ्य मंत्री आज करेंगे अस्पताल का दौरा
(India) कोटा के जेके लोन अस्पताल में हुई नवजात बच्चों की मौत की गुथी सुलझाने को लेकर पक्ष- विपक्ष दोनों में बयानबाजी का दौर जारी है। कोटा में दिसंबर से अब तक 104 नवजात बच्चों की मौत हुई है। दोनों ही पार्टियों के नेता एक-दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की ओर से जारी बयान पर चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कोटा अस्पताल की अव्यवस्थाओं के लिए भाजपा खुद पूरी तरह से जिम्मेदार है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2012 में कांग्रेस सरकार ने कोटा अस्पताल में 60 बैड के लिए वित्तीय स्वीकृति जारी की गई थी। 2013 में भाजपा की सरकार आते ही वो बैड कहां गायब हो गए। यदि बैड होते तो एक बैड पर दो बच्चों को लेटाकर उपचार नहीं कराना पड़ता। उन्होंने कहा कि भाजपा खुद अपराध करती है और आरोप हम पर लगाती है।
कोटा अस्पताल में 104 नवजातों की मौत के बाद अब गहलोत सरकार की नींद टूटी। कई दिनों से ट्विटर और मीडिया में सरकार के बचाव में बयानबाजी कर रहे प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा आखिरकार शुक्रवार को हालात का जायजा लेने कोटा जाएंगे। डॉक्टर्स की टीम और चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। वहीं, केंद्र के निर्देश पर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की 5 सदस्यीय टीम भी कोटा पहुंचेंगी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।