घटना पर भारतीय विदेश मंत्रालय की तरफ से नाराजगी जाहिर करने के बाद मामले में पाकिस्तानी सरकार ने हस्तक्षेप किया। इमरान सरकार के अफसरों ने प्रदर्शनकारियों से समझौता कर गुरुद्वारे के बाहर से भीड़ हटाई और 35 सिख श्रद्धालुओं को सही सलामत बाहर निकाला।
जावेद ने ट्विटर पर इस घटना की निंदा की है। भारत की तरफ से कहा गया है कि पाकिस्तान सिख समुदाय को पूरी रक्षा प्रदान करे। दूसरी ओर पाकिस्तान ने इस मामले को मामूली झगड़ा बताकर इसे दबाने की कोशिश की है। जावेद अख्तर ने लिखा, ' ननकाना साहिब में मुस्लिम कट्टरपंथियों ने जो किया वह पूरी तरह से निंदनीय है। थर्ड ग्रेड और निम्न दर्जे के लोग ही दूसरे समुदाय के लोगों के साथ ऐसा व्यवहार कर सकते हैं।'
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।