JNU में एक बार फिर भड़की हिंसा, कैंपस में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों पर जानलेवा हमला
(India)
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ( जेएनयू ) कैंपस में रविवार देर शाम को नकाबधारी गुंडों के कहर से हिल उठा। हाथों में डंडे, रॉड लेकर घुसे नकाबपोश बदमाशों ने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों पर जानलेवा हमला कर दिया। नकाबपोश गुंडों के हमले में 20 स्टूडेंट और शिक्षक गंभीर रूप् से घायल हो गए। घायलों का एम्स व पास के अस्पतालों में उपचार चल रहा है। अराजक हालात को संभालने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने दिल्ली पुलिस की मदद ली। विश्वविद्यालय प्रशासन के आग्रह पर दिल्ली पुलिस ने कैंपस में प्रवेश किया और देर रात फ्लैगमार्च किया।

जवाहर लाल नेहरू विश्विविद्यालय यानी जेएनयू परिसर में छात्रसंघ के प्रदर्शन के बीच रविवार शाम नकाबपोशों लोगों ने छात्रों पर हमला बोल दिया। हथियारों से लैस नाकाबपोश जेएनयू कैंपस में घुस गए और करीब चार घंटे तक परिसर में बवाल मचाते रहे। अज्ञात नकाबपोशों ने साबरमती हॉस्टल, साबरमती टी-प्वाइंट सहित कई हॉस्टल में जमकर तोड़फोड़ की। जेएनयू के छात्रों ने आरोप लगाया है कि साबरमती टी-प्वाइंट के पास जब नकाबपोशों ने हमला किया, तब वहां दिल्ली पुलिस के जवान मौजूद थे। कैंपस में हिंसा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें नकाबपोश लोग डंडे और लोहे की रॉड लेकर मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।