निर्भया केस के चारों गुनहगारों को फांसी पर लटकाने की तारीख की घोषणा आज हो सकती है। मामले में पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई जारी है। पटियाला हाउस कोर्ट में निर्भया के माता-पिता और 3 दोषियों पवन, विनय और अक्षय की तरफ से वकील एपी सिंह और दोषी मुकेश की तरफ से वकील एमएल शर्मा पहुंचे। कोर्ट दिल्ली सरकार की उस अर्जी पर सुनवाई कर रही है, जिसमें निर्भया मामले में चारों दोषियों को फांसी देने के लिए 'डेथ वारंट' जारी करने का अनुरोध किया गया है। आज की सुनवाई इसलिए भी अहम है क्योंकि आज डेथ वारंट को लेकर फैसला भी आ सकता है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।