निर्भया को मिला इंसाफ,  22 जनवरी को सुबह 7 बजे सभी गुनहगारों को फांसी
(India) पटियाला हाउस कोर्ट ने मंगलवार को निर्भया के चारों गुनहगारों का डेथ वारंट जारी कर दिया। जज ने कहा कि 22 जनवरी को सुबह 7 बजे सभी दोषियों को फांसी दी जाएगी। दोषी अक्षय, पवन, मुकेश और विनय के पास डेथ वारंट के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करने के लिए 14 दिन का वक्त है। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें फांसी दे दी जाएगी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के सुनवाई के दौरान जज ने दोषियों से पूछा कि क्या जेल प्रशासन ने आपको नोटिस दिया था? इस पर सबने कहा कि हमें नोटिस दिया गया।
कोर्ट से सीधा ये वारंट तिहाड़ जेल प्रशासन के पास जाएगा। आपको बता दें कि कोर्ट के डेथ वारंट जारी करने के बाद दोषियों को 14 दिन का वक्त दिया जाता है, ताकि वे सभी जरूरी काम कर सकें। निर्भया की मां आशा देवी ने इस फैसले पर संतोष जाहिर किया। उन्होंने कहा इससे देशवासियों को कानून पर विश्वास बढ़ेगा।
इससे पहले दोषी अक्षय ने जज से अकेले में बात करने की इच्छा जताई थी । इसके बाद मीडिया को बाहर भेज दिया गया। दोषी अक्षय ने एक अखबार की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि इसमें छपा में अक्षय सजा टलवाने की साजिश रच रहा है जो पूरी तरह गलत है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।