(India)
अमेरिका के साथ तल्खी के बीच ईरान में आज काफी उथल-पुथल देखने को मिल रहा है। बुधवार को सुबह ईरान ने इराक स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया और करीब 1 दर्जन मिसाइलें दागीं। इसके बाद अमेरिका ने भी इस बात की पुष्टि की है। इराक में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ईरानी हमले के बाद यूक्रेन का एक प्लेन राजधानी तेहरान में क्रैश हो गया। तेहरान स्थित इमाम खोमेनी एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह बोइंग-737 विमान उड़ान भरने के 3 मिनट बाद ही क्रैश हो गया। ईरान की फार्स न्यूज एजेंसी के मुताबिक, यूक्रेन एयरलाइंस का विमान यूक्रेन के कीव जा रहा था। इसमें 180 यात्री सवार थे। हादसे की वजह तकनीकी खराबी बताई जा रही है। अभी तक यह साफ नहीं है कि हादसे में कितने लोग मारे गए या घायल हुए। हालांकि, उड्डयन विभाग की तरफ से एक जांच टीम तुरंत घटनास्थल पर रवाना की गई।
वही अमरीकी एयर स्ट्राइक में मारे गए ईरानी सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी का अंतिम संस्कार तेहरान में किया गया। सुलेमानी को अंतिम विदाई देने हजारों की संख्या में लोग उमड़े। लेकिन इस दौरान एक बड़ी घटना घट गई। दरअसल, मंगलवार को सुलेमानी की अंतिम यात्रा के दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें 35 लोगों की जान चली गई, जबकि 48 से अधिक लोग घायल हो गए।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।