बगदाद में फिर रॉकेट हमला, ईरान से युद्ध रोकने के लिए अमेरिकी संसद में आज होगी वोटिंग
(India) ईरान-अमरीका के बीच विवाद लगातार गहराता ही जा रहा है। इसी बीच इराक की राजधानी बगदाद पर एक बार फिर रॉकेट हमले की खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में रक्षा सूत्रों के हवाले से इस बारे में जानकारी मिल रही है। सूत्रों का कहना है कि बगदाद पर दो कत्युशा रॉकेट से हमला हुआ है। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव अपने चरम पर है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर ईरानी सेना के जनरल कमांडर कासिम सुलेमानी की हत्या के बाद दोनों देशों के बीच तनातनी जारी है। बीते दिनों अमेरिका ने इराक की राजधानी बगदाद में हवाई हमला कर ईरान के टॉप कमांडर कासिम की हत्या कर दी थी, जिसके बाद तेहरान ने भी इराक स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जवाबी हमला बोला। इस तरह से दोनों देशों के बीच जंग जैसे हालात बने हुए हैं। मगर अमेरिका और ईरान के बीच जंग छेड़ने से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रोकने के लिए अमेरिकी संसद में आज वोटिंग होगी।
सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, ये रॉकेट वहां के हरियाली वाले इलाके में आकर गिरे थे, जहां सरकारी एजेंसियां और विदेशी दूतावास हैं। हालांकि, गनीमत ये रही कि हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है। अब इस हमले के बाद दोनों देशों समेत समूचे मीडिल ईस्ट में तनाव पहले से कहीं अधिक बढ़ने की प्रबल संभावना है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।