(India)
जेएनयू हिंसा के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी है। वहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के जेएनयू पहुंचने से उनकी भी जमकर आलोचना हो रही है। इतना ही नहीं दीपिका पादुकोण के खिलाफ सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है। इसी कड़ी में केन्द्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेत्री स्मृति ईरानी ने दीपिका पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि दीपिका उनलोगों के साथ खड़ी हो गईं, जो इस देश के टुकड़े करना चाहते हैं। बेंगलुरु में एक कार्यक्रम के दौरान स्मृति ने कहा कि दीपिका जेएनयू में उन लोगों के साथ खड़ी हुईं, जो हर सीआरपीएफ जवान की मौत पर जश्न मनाते हैं। दीपिका जेएनयू कैंपस में 10 मिनट तक छात्रों के साथ रहीं। हालांकि, उन्होंने छात्रों को संबोधित नहीं किया। दरअसल, जिस समय दीपिका जेएनयू पहुंचीं थीं, उस वक्त कन्हैया कुमार भाषण दे रहे थे।
भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने दीपिका के जेएनयू दौरे पर ऐतराज जाहिर किया था। उन्होंने कहा था कि दीपिका की फिल्म छपाक का बायकॉट किया जाए। हालांकि, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस बयान से किनारा कर लिया था। उन्होंने कहा था कि केवल कलाकार ही क्यों, किसी भी व्यक्ति को कहीं भी जाने और अपनी राय जाहिर करने का अधिकार है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।