CAA के विरोध के बीच पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी और ममता की मुलाकात, छात्रों ने दिखाए 'गो बैक मोदी' के पोस्टर
(India) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल पहुंचे चुके है। कोलकाता एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत हुआ। वहीं, राजभवन में प्रधानमंत्री मोदी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीज मुलाकात भी हुई। वहीं, स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) के छात्रों ने पीएम का विरोध करते हुए 'गो बैक मोदी' के पोस्टर दिखाए। प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, मोदी चार ऐतिहासिक इमारतों ओल्ड करंसी बिल्डिंग, बेलवेडर हाउस, मेटकाफ हाउस और विक्टोरिया मेमोरियल हॉल का लोकार्पण करेंगे। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने इनकी मरम्मत की है। इनकी आर्ट गैलरियों का नवीनीकरण किया गया है। प्रधानमंत्री कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट के 150 साल पूरे होने पर समारोह में शामिल होंगे।
कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट के 150 वें सालगिरह के जश्न और विभिन्न कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा पुनर्निर्मित की गईं चार ऐतिहासिक इमारतों को भी राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा। इतना ही नहीं पीएम रबिंद्र सेतु ( हावड़ा पुल ) पर एक लाइट एंड साउंड शो का भी उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा पीएम रामकृष्ण मठ तथा रामकृष्ण मिशन के वैश्विक मुख्यालय बेलूर मठ जाएंगे। यहां आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद पीएम मोदी का पश्चिम बंगाल का यह पहला दौरा है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।