जामिया में हिंसा के 28 दिन बाद सामने आया का बयान-  बिना पूछे दाखिल हुई पुलिस, नहीं कर रही 
FIR दर्ज
(India) जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर नजमा अख्तर के खिलाफ छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। छात्रों ने VC के दफ्तर का घेराव किया। छात्रों के करीब दो घंटे के प्रदर्शन के बाद वीसी नजमा अख्तर ऑफिस से बाहर आकर प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत की। कुलपति नजमा अख्तर ने प्रदर्शनकारी छात्रों को समझाया कि जामिया हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस ने बिना अनुमति के परिसर में प्रवेश किया इस मामले में विवि की ओर से FIR दर्ज की जा चुकी है लेकिन दिल्ली पुलिस की तरफ से उनकी FIR रिसीव नहीं हुई।
दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के सैकड़ों छात्रों ने सोमवार को वाइस चांसलर नजमा अख्तर के ऑफिस का घेराव किया और पिछले महीने कैंपस के अंदर हुई हिंसा को लेकर दिल्ली पुलिस के खिलाफ एफआईआर की मांग की। इस पर वीसी नजमा अख्तर ने कहा कि कल से ही इस पर कार्रवाई होगी। छात्रों के करीब दो घंटे के प्रदर्शन के बाद वीसी नजमा अख्तर बाहर आईं और उन्होंने प्रदर्शनकारी छात्रों के सारे सवालों के जवाब दिया।
इस मामले में सरकार के सामने भी आपत्ति दर्ज कराई है। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। अगर जरूरत पड़ी तो हम कोर्ट भी जाएंगे। हम इससे आगे कुछ नहीं कर सकते क्योंकि हम सरकारी कर्मचारी हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।