भारतीय सेना का 72वां सेना दिवस आज, पहली बार महिला अधिकारी कैप्टन तानिया शेरगिल पुरुष परेड का नेतृत्व करेंगी
(India) भारत आज सेना का 72वां दिवस मना रहा है। देश को दुश्मनों से बचाने और देश की गरिमा को कायम रखने वाली भारतीय सेना ने सदैव देश का गौरव बनाये रखा है। सेना दिवस के मौके पर दिल्ली के करियप्पा परेड ग्राउंड में परेड होगी। सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने कहा कि भारतीय सेना देश की मूल्यवान संस्था है।सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे के हवाले से भारतीय सेना ने ट्वीट कर इंडियन आर्मी के सभी सैनिकों को सेना दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। वहीं उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी सेना के सभी अधिकारियों को सेना दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। इस बार 72वें सेना दिवस पर होने वाली परेड कुछ खास होगी। सेना दिवस पर बुधवार को पहली बार एक महिला अधिकारी कैप्टन तानिया शेरगिल पुरुषों की सभी टुकड़ियों का नेतृत्व करेंगी। तानिया शेरगिल सेना के सिग्नल कोर में कैप्टन हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशंस में बीटेक करने वाली तानिया शेरगिल मार्च 2017 में चेन्नई के ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी से सेना में शामिल हुई थीं। उनके पिता, दादा और परदादा भी सेना में सेवा दे चुके हैं। वह चौथी पीढ़ी की पहली महिला अधिकारी हैं, जो पुरुषों के परेड का नेतृत्व करेंगी। पिछले साल कैप्टन भावना कस्तूरी ने गणतंत्र दिवस पर पुरुष बटालियन की अगुआई की थी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।