पहले चरण में 31 जिलों की 87 पंचायत समितियों की 2726 ग्राम पंचायतों के 26800 वार्डों में मतदान हो रहा है। मतदान के लिए 11 हजार से ज्यादा ईवीएम मशीनों को उपयोग में लिया जा रहा है।
वहीं चुनाव के प्रथम चरण के लिए मतदान शुरू होने से पहले दो गुटों में विवाद हो गया। बात हाथापाई तक पहुंच गई जिसमें कई लोग घायल हुए है। सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही लोग भाग छूटे। वहीं विवाद के बाद मौके पर पुलिस का भारी जाप्ता तैनात किया गया है। जानकारी के अनुसार सीकर जिले के अजीतगढ़ के जोगियों के मोहल्ले में देर रात दो गुटों में चुनाव को लेकर विवाद शुरू हो गया। कहासुनी से शुरू हुआ विवाद कुछ देर में ही मारपीट में तब्दील हो गया। जिसमें दोनों ओर से हाथापाई हुई। वहीं कई गाडिय़ों के शीशे तोड़ दिए गए। घटना में तीन लोग घायल हो गए।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।