भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय पर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, श्याम जाजू और मनोज तिवारी ने शुक्रवार शाम को एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित किए। इस दौरान भाजपा सांसद और दिल्ली प्रभारी मनोज तिवारी ने बताया कि भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बृहस्पतिवार को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने बताया कि बचे हुए प्रत्याशियों के नाम की घोषणा बहुत जल्द की जाएगी। प्रत्याशियों के नाम गुरुवार को भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की देर रात तक चली बैठक में तय किए गए। आम आदमी पार्टी (आप) पहले ही सभी सीटों पर उम्मीदवार तय कर चुकी है। दिल्ली में 8 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। नतीजे 11 तारीख को आएंगे।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।