(India)
देश को झंझोर कर रखने वाले सबसे चर्चित दिल्ली गैंगरेप केस में निर्भया की मां ने आशा देवी ने सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। आशा देवी ने कहा है कि 'मुझे ऐसा सुझाव देने के लिए इंदिरा जयसिंग कौन है? पूरा देश चाहता है कि दोषियों को फांसी दी जाए। सिर्फ उसके जैसे लोगों की वजह से बलात्कार पीड़ितों के साथ न्याय नहीं होता है।' वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह ने निर्भया की मां से सोनिया गांधी के उदाहरण का अनुसरण करते हुए दोषियों को माफ करने का अनुरोध किया था। इस पर इंदिरा ने ट्वीट किया, ‘‘मैं आशा देवी का दर्द पूरी तरह से समझ सकती हूं। मगर मैं उनसे अपील करती हूं कि वे सोनिया गांधी का अनुसरण करें, जिन्होंने नलिनी (पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या की दोषी) को माफ कर दिया। वे उसके लिए मौत की सजा नहीं चाहतीं। हम सभी आपके साथ हैं, लेकिन मौत की सजा के खिलाफ हैं।’’
दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने 7 जनवरी को निर्भया के दोषियों को 22 जनवरी की सुबह 7 बजे फांसी पर लटकाए जाने का डेथ वॉरंट दिया था। 17 जनवरी को नया डेथ वॉरंट जारी किया गया, जिसमें एक फरवरी को सुबह 6 बजे फांसी देने का आदेश दिया गया।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।