मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर उनकी कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। अभिनेत्री के सिर और हाथ में चोट आई है। जावेद अख्तर भी कार में उनके साथ थे, उन्हें कोई चोट नहीं आई है। शबाना को पनवेल के एमजीएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। रायगढ़ के एसपी अनिल पारास्कर के मुताबिक, हादसा मुंबई से करीब 60 किलोमीटर दूर दोपहर साढ़े 3 बजे खालापुर टोल नाके पर हुआ। शबाना आजमी और जावेद अख्तर पुणे से मुंबई लौट रहे थे।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।