जगत प्रकाश नड्डा (59) आम सहमति से भाजपा के 11वें राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया के तहत सोमवार को पार्टी मुख्यालय में इस पद के लिए नामांकन दाखिल किया। कोई उम्मीदवार नहीं आने पर उन्हें अध्यक्ष बनाया गया। वे अमित शाह के बाद दूसरे ऐसे नेता हैं, जिन्हें उत्तर प्रदेश में सफलता के बाद पार्टी की कमान सौंपी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी मुख्यालय पहुंचकर नड्डा का स्वागत और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मोदी ने कहा कि नड्डा ने पार्टी के विकास में बहुत योगदान दिया है। उन्होंने कहा- मैंने नड्डाजी के साथ स्कूटर पर बैठकर पार्टी का काम किया है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।