दिल्ली विधानसभा चुनाव : नामांकन का आखिरी दिन आज, भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची
(India) दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में बाजी मारने के लिए राजनीतिक पार्टियों की तैयारी शीर्ष पर पहुंच गई हैं। सभी दल एक-एक कर अपने उम्मीदवारों की सूचियां जारी कर रहे हैं। दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने भी अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में भाजपा ने दिल्ली चुनाव के लिए 10 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।
भाजपा और कांग्रेस ने नई दिल्ली सीट पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। भाजपा के सुनील यादव और कांग्रेस के रोमेश सभरवाल केजरीवाल को चुनौती देंगे। यादव दिल्ली भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष हैं, जबकि एनएसयूआई से राजनीतिक सफर शुरू करने वाले सभरवाल 40 साल से कांग्रेस के साथ हैं। वे अजय माकन के प्रतिद्वंदी रहे हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है। आज केजरीवाल पर्चा भरेंगे।
इस सूची में भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सुनील यादव को टिकट दिया है। आपको बता दें कि सीएम अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। सुनील यादव फिलहाल दिल्ली भाजपा युवा मोर्चा की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।