CAA पर लखनऊ में बोले अमित शाह, 'CAA से किसी की भी नागरिकता छीनी नहीं जाएगी'
(India) राजधानी लखनऊ में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नागरिकता कानून के समर्थन में एक बड़ी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं आज स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि यह कानून नागरिकता लेने का नहीं बल्कि नागरिकता देने का कानून है। इस कानून से किसी की भी नागरिकता छीनी नहीं जाएगी। शाह ने कहा कि विपक्षी पार्टियों द्वारा CAA को लेकर आम जनता के बीच भ्रम फैलाने का काम किया जा रहा है। इस मौके यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई दिग्गज नेता मंच पर मौजूद थे।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा- मैं देश को बताना चाहता हूं कि सीएए के खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा- सीएए के खिलाफ राहुल बाबा, ममता, अखिलेश, मायावती समेत सारी ब्रिगेड कांव-कांव कर रही है। मैं लखनऊ की भूमि से डंके की चोट पर कहने आया हूं कि जिसे विरोध करना हो करे, सीएए वापस नहीं होगा। सीएए के समर्थन में शाह की यह छठी रैली है। इससे पहले वे अहमदाबाद, जोधपुर, नई दिल्ली, जबलपुर, वैशाली में जनसभाएं कर चुके हैं।
शाह ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा - ‘राहुल बाबा, अखिलेश, ममता जी, बहन जी सार्वजनिक चर्चा के लिए तैयार हूं। अल्पसंख्यक छोड़ दीजिए, किसी की भी नागरिकता चली जाए यह बता दीजिए। देश में कांग्रेस, सपा, बसपा और तृणमूल धरने और दंगे करवा रहे हैं। सीएए में किसी की नागरिकता छीनने का नहीं बल्कि नागरिकता देने का प्रावधान है।’

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।