CAA: सुनवाई से पहले सुप्रीम कोर्ट के बाहर धरने पर बैठीं महिलाएं,  सीएए-एनआरसी के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन के 38 दिन पूरे
(India) नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में मंगलवार देर रात सुप्रीम कोर्ट के बाहर महिलाएं धरने पर बैठ गईं। महिलाओं के हाथ में सीएए और एनआरसी के विरोध में पोस्टर्स भी थे। महिलाओं ने यह प्रदर्शन बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में CAA को लेकर होनी वाली सुनवाई से ठीक पहले किया।प्रदर्शनकारी महिलाओं की संख्या 15 से 20 थीं। दिल्ली पुलिस के पूछने पर उनका कहना है कि प्रदर्शन करना उनका बुनियादी अधिकार है। दिल्ली पुलिस के समझाने के बाद वह हट गईं। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में भी ले लिया।बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में CAA से जुड़ी 140 से ज्यादा याचिकाओं पर सुनवाई होनी है। CAA के विरोध और समर्थन में सुप्रीम कोर्ट में 144 याचिकाएं दायर की गई हैं। चीफ जस्टिस एसए बोबडे, जस्टिस अब्दुल नजीर, जस्टिस संजीव खन्ना की बेंच इन याचिकाओं पर सुनवाई करेगी।

वही दिल्ली के शाहीन बाग में पिछले 38 दिन से नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन (एनआरसी) के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन चल रहा है। यहां 15 दिसंबर से प्रदर्शन शुरू हुआ था, लेकिन एक भी दिन हिंसा नहीं हुई। प्रदर्शन पर बैठे लोगों में ज्यादातर महिलाएं हैं। बच्चे और बुजुर्ग भी यहां नजर आते हैं। हर धर्म के लोग यहां आकर लंगर लगाते हैं और प्रदर्शनकारियों को खाना खिलाते हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।